अपराधियों को थर्रा देने वाला IPS फिर लौटा तिरहुत! दबंग एंट्री से बदमाशों में खौफ, दिया अल्टीमेटम

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

बिहार पुलिस की तेजतर्रार कड़ी के रूप में पहचाने जाने वाले जयंतकान्त को अब तिरहुत रेंज का अतिरिक्त DIG सौंपा गया है. वर्तमान में वे CID के DIG हैं. अब प्रशिक्षण हेतु रवाना हुए DIG चंदन कुमार कुशवाहा की अनुपस्थिति में तिरहुत रेंज की कमान उन्हें सौंपी गई है. DIG जयंतकान्त ने प्रभार लेते ही सख्त संदेश दे दिया है. लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर पूरी पैनी नजर रहेगी. अपराध करने वालों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा. उन्होंने मीडिया से बातचीत में क्षेत्र के लोगों से पुलिस के साथ मिलकर सहयोग की अपील की है.

मुजफ्फरपुर के रह चुकें हैं एसएसपी

जयंतकान्त ने पहले मुजफ्फरपुर जिले में SSP के रूप में (2019–2023) भूमिका निभाई है. उस दौरान उनकी सख्त कार्यशैली और तेज कार्रवाई के कारण मुजफ्फरपुर में अपराधियों के खिलाफ भय व्याप्त था. वे कड़क IPS के तौर पर जाने जाते थे. उनके कार्यकाल में अपराधी थर-थर कांपते थे. उनकी इस छवि और अनुभव के कारण, तिरहुत रेंज में अब सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है. प्रहरी व्यवस्था, अपराधियों की रोकथाम, अपराधी गिरोहों पर पैनी नजर. DIG जयंतकान्त ने साफ किया है कि ऐसा कोई गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो क्षेत्र की शांति को भंग कर सके.

पुलिस को सहयोग की अपील


इस मौके पर उन्होंने नागरिकों से भी कहा कि वे किसी तरह की अनियमितता, अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी जल्द पुलिस को दें. उनका यह भी कहना है कि तिरहुत रेंज के प्रत्येक जिले में पुलिस-कर्मी तैनात रहेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. यह बदलाव इस लिए भी खास है क्योंकि DIG चंदन कुमार कुशवाहा के प्रशिक्षण के दौरान, तिरहुत रेंज में स्थिरता बनाए रखना आवश्यक था. अब जयंतकान्त के रूप में अनुभवी और कड़े अधिकारी के आने से लोगों को उम्मीद है कि अपराध पर लगाम लगेगी, और अपराधियों को राहत नहीं बल्कि सख्त जवाब मिलेगा.