दरभंगा के बिरौल में दो बच्चों की मां का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला,आत्महत्या या हत्या सनसनी, एफएसएल टीम के इंतजार में पुलिस

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में आत्महत्या की एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। लदहो पंचायत के बुंआरी गांव में दो बच्चों की मां का शव घर में फंदे लटका लगा हुआ मिला।
यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान आरती देवी (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रविन्द्र साहु की पत्नी थीं। मंगलवार को अहले सुबह सूचना मिलते ही बिरौल थानाध्यक्ष चंद्र मणि के साथ एस आई मुकेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल बुंआरी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों की उपस्थिति में घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल जांच के लिए,एफएसएल टीम को बुलाया गया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों और सत्यता का खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच करेगी कि क्या यह केवल आत्महत्या है, या फिर इसके पीछे कोई पारिवारिक कलह, दहेज प्रताड़ना या कोई अन्य कारण जिम्मेदार है।