बहादुरपुर थाना में बड़ा फेरबदल: प्रसुंजय बने नए थानाध्यक्ष, पूर्व थानाध्यक्ष डीआईजी द्वारा निलंबित

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नेतृत्व परिवर्तन कर दिया है। बहादुरपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष को विभागीय कारणों से डीआईजी ने निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद व्यवस्था को सुचारू रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने तुरंत प्रभाव से प्रसुंजय को नया थानाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व थानाध्यक्ष के कार्यकाल को लेकर  शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसकी समीक्षा के बाद डीआईजी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। प्रशासनिक स्तर पर यह कदम कानून-व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नए थानाध्यक्ष प्रसुंजय को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों के निष्पादन और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की प्राथमिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति से थाना क्षेत्र में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी।

बहादुरपुर थाना क्षेत्र में इस बदलाव को प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।