ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा नेहरा एवं मनीगाछी थाना में कांडों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा नेहरा एवं मनीगाछी थाना में कांडों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा नेहरा एवं मनीगाछी थाना में कांडों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा नेहरा थाना एवं मनिगाछी थाना का निरीक्षण करते हुए कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में दोनों थाना के थानाध्यक्ष सहित सभी संबंधित अनुसंधानकर्ता एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार द्वारा थाना स्तर पर लंबित सभी कांडों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान निम्नलिखित निर्देश प्रमुख रूप से दिए गए
मुख्य निर्देश
कांडों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान हेतु सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
लंबित कांडों के निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश।
सभी अनुसंधानकर्ता को कांड दैनिक अद्यतन रखने तथा माह में निष्पादित होने वाले कांडों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश।
दोनों थाना क्षेत्रों में प्रतिवेदित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई।
थाना के सभी पंजी एवं कांड दैनिकी को अद्यतन रखने हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए।
थाना क्षेत्र में सघन गश्ती, विशेषकर वाहन चेकिंग, बैंक/ATM चेकिंग एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण से कानून-व्यवस्था बेहतर होगी और जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा।