वन विभाग ने बाइक जब्त की, युवक गिरफ्तार।
बारा के किशनगंज रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान युवक को गिरफ्तार किया गया और बाइक जब्त की गई।

यह कार्रवाई उपवन संरक्षक विवेकानंद माणिकराव के निर्देशन और रेंजर दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। विभाग ने राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 33, 41 और 42 के तहत दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

गिरफ्तार युवक और जब्त मोटरसाइकिल को वन विभाग की अभिरक्षा में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में पवन कुमार शरिया, गिर्राज शर्मा और रामप्रसाद मीणा भी मौजूद रहे।