वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, 10 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 10 फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-I, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-I एवं हायाघाट, हायाघाट थाना, कुशेश्वरस्थान थाना, यूनिवर्सिटी थाना, साइबर थाना, लहेरियासराय थाना, सिंहवाड़ा थाना तथा बहेड़ा थाना के कुल 10 मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निवारण वैधानिक प्रक्रिया के तहत 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, पिछली जनसुनवाई में मिली शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया।