दरभंगा में मानसिक रूप से बीमार बेटे के आधार कार्ड का दुरुपयोग, फर्जी जीएसटीएन बनाकर ठगी और जान से मारने की धमकी का आरोप
दरभंगा में मानसिक रूप से बीमार बेटे के आधार कार्ड का दुरुपयोग, फर्जी जीएसटीएन बनाकर ठगी और जान से मारने की धमकी का आरोप
दरभंगा में मानसिक रूप से बीमार बेटे के आधार कार्ड का दुरुपयोग, फर्जी जीएसटीएन बनाकर ठगी और जान से मारने की धमकी का आरोप
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरौर उत्तरी गांव की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे के आधार कार्ड का फर्जी तरीके से उपयोग कर एक फर्जी कारोबार चलाने, धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता अनिता देवी, पति स्वर्गीय ब्रज भूषण झा, ग्राम-कसरौर उत्तरी, थाना-घनश्यामपुर, जिला-दरभंगा की निवासी हैं। आवेदिका ने एस एस पी को दिए आवेदन में कहा कि राजकुमार झा, पिता शंकर झा, जो वर्तमान में सरपंच हैं, और उसी गांव (कसरौर उत्तरी) का निवासी है।
पीड़िता ने बताया कि अगस्त 2022 में, राजकुमार झा ने उनके मानसिक रूप से बीमार बेटे अरविंद कुमार को ₹500 का लालच देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अलीनगर ले गया। राजकुमार झा ने इनके बेटे से आधार कार्ड ले लिया और यह कहकर हस्ताक्षर करवा लिए कि “जहाँ-जहाँ कहता हूँ वहाँ दस्तखत कर दो तुमको पाँच सौ रूपया महीना मिलेगा”। उन्होंने कहा कि दिनांक 8.11.2025 को अरविंद कुमार के नाम से एक पंजीकृत डाक द्वारा चिट्ठी आई। इस चिट्ठी से पता चला कि बेटे के नाम पर एक GSTIN- 06ADQPK7978N1ZF सक्रिय है, जो मे०ओंकार ट्रेडर्स के नाम से संचालित है। बेटे को माल और सेवा कर आसूचना महानिदेशालय, आंचलिक ईकाई लुधियाना से उपस्थिति के लिए नोटिस भेजा गया है।
अनिता देवी के अनुसार, राजकुमार झा ने उनके बेटे के साथ धोखाधड़ी की, आधार कार्ड लेकर फर्जी तरीके से कारोबार कर धन की उगाही की, और बेटे को फंसाने की साजिश रची है। उन्हें बाद में पता चला कि आरोपी इसी तरह की ठगी का कारोबार करता है।
पीड़िता ने पहले 12.11.2025 को घनश्यामपुर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 15.11.2025 को उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया।