भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशेष निगरानी इकाई (SVU) की कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद, औरंगाबाद के विरुद्ध छापेमारी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष निगरानी इकाई (SVU) पंकज कुमार दाराद ने जानकारी दी कि अनिल कुमार आजाद, उत्पाद अधीक्षक, औरंगाबाद के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला कांड संख्या-26/2025, दिनांक 22.11.2025 को दर्ज किया गया है।
यह मामला धारा 13(1)(b) सहपठनीय 13(2) सहपठनीय 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित 2018) तथा 61(2)(a) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
इस मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक श्री राजकुमार सिंह हैं।
प्रारंभिक जांच के मुख्य निष्कर्ष
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अनिल कुमार आजाद ने सरकारी सेवा के दौरान गैरकानूनी एवं अनुचित तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की, जो उनकी वैध आय एवं ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक है।
अब तक जांच में ₹1,58,45,888/- की अवैध संपत्ति उजागर हुई है।
23.11.2025 को विभिन्न परिसरों में एक साथ हुई थी छापेमारी
माननीय न्यायालय से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर SVU की टीम ने आज निम्नलिखित स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
1. कार्यालय
• उत्पाद अधीक्षक, मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग,
बारवन रोड, नियर हनुमानविधा, औरंगाबाद–बिहटा रोड, औरंगाबाद
2. आवास (औरंगाबाद)
• C/O चिन्टू सिंह, प्रथम तल,
नियर डॉ. के.के. सिंह हॉस्पिटल, जी.टी. रोड, थाना–सदर
4. आवास (जहानाबाद)
• पिता स्व. रतनदेव शर्मा,
नियर चाइल्ड जी पब्लिक स्कूल (शिव मंदिर), सुमेरा, थाना–टेहटा
छापेमारी में प्राप्त संपत्ति व दस्तावेज
छापेमारी के दौरान अकूत अवैध संपत्ति के कई साक्ष्य प्राप्त हुए, जो FIR में दर्ज आरोपों से कई गुना अधिक हैं।
1. अचल संपत्ति
अब तक 10 संपत्ति दस्तावेज बरामद:
• पटना (मानस मार्ग) – पत्नी माधुरी देवी के नाम 6 जमीन
• जहानाबाद – पत्नी एवं परिजन के नाम 4 संपत्ति दस्तावेज
कुल अनुमानित मूल्य : ₹1,78,30,880/-
2. बैंक एवं निवेश
• FD (पटना स्थित निवास से बरामद) — ₹28,00,000/-
• LIC, SBI Life, UCO Life, Oregano Resort आदि में निवेश — ₹1,54,65,581/-
• बैंक खातों में जमा राशि (अभियुक्त व परिवार) — ₹48,04,900/-
3. ज्वेलरी
• जप्त किए गए सोना–चांदी — ₹26,00,000/-
• ज्वेलरी की रसीद — ₹8,60,944/-
4. लॉकर
अभियुक्त के नाम 3 लॉकर की जानकारी प्राप्त — शीघ्र तलाशी ली जाएगी।
5. अन्य साक्ष्य
• SBI, Allahabad Bank, Indian Bank आदि में निवेश संबंधी प्रमाण भी प्राप्त हुए हैं।
रिश्वत या भ्रष्टाचार से संबंधित कोई भी शिकायत निम्नलिखित नंबरों पर कार्यालय अवधि में दर्ज की जा सकती है: