भागलपुर में तेज रफ्तार स्कूल बस ने टोटो में जोरदार मार दी। घटना इशाकचक थाना क्षेत्र के कहचहरी चौक का है। हादसे के वक्त टोटो पर तीन लोग सहित गर्भवती महिला सवार थी, टक्कर के टोटो ने पलटी मार दी। हादसे में टोटो क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे महिला कविता को हाथ में चोट गंभीर चोट लग गई। लोगों ने किसी महिला को टोटो से बाहर निकाला। पास के चाय दुकान के बैठी महिला ने खुद घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। महिला के साथ उसकी 8 साल की बेटी भी टोटो में सवार थी हालांकि, उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, त्रिमूर्ति चौक के तरफ से टोटो मनाली के तरफ जा रहे थे। तभी तिलकमाझी के तरफ से घंटाघर चौक के तरफ जा रहे स्कूल बस ने टक्कर मार दी।
बस के ड्राइवर से मारपीट की कोशिश करता ई-रिक्शा ड्राइवर।
प्रेग्नेंट महिला चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी
टोटो चालक सूरज ने बताया कि ड्राइवर स्पीड में थी। हम सवारी लेकर मनाली के तरफ जा रहे थे। तभी बीच से ही बस ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त टोटो पर तीन लोग सवार थे। सभी को मामूली चोटें आईं हैं। घायल महिला ने बताया कि त्रिमूर्ति चौक से मनाली डॉक्टर के पास जा रही थी। तभी टोटो में बस ने टक्कर मार दी।
इधर, गुस्साए टोटो ड्राइवर ने बस के ड्राइवर को पीटने की कोशिश की। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद मामला को शांत करवाया गया। वही, बस फिर घंटाघर के तरफ निकले, टोटो चालक फिर मनाली चौक पर ही सवारी को उतारकर मनाली के तरफ गए।
