वरीय पुलिस अधीक्षक ,ग्रामीण एसपी सिटी एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं , त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ,ग्रामीण एसपी सिटी एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं , त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ,ग्रामीण एसपी सिटी एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं , त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के कार्यालय परिसर में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम नागरिकों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनी गईं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों पर त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनसुनवाई,07 फरियादी सुने गए
आज की जनसुनवाई में विभिन्न अनुमंडलों एवं थाना स्तर से कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर : 02
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर : 02
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल : 01
केवटी थाना : 01
हायाघाट थाना : 01
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण सात दिनों के भीतर किया जाए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है, और यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई,10 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस की भांति आज भी जनसुनवाई आयोजित की गई। इस क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए कुल 10 आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं।
शिकायतों का विवरण :
सकतपुर थाना : 01
बहेड़ी थाना : 01
बहेड़ा थाना : 02
सुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष मामलों में संबंधित थानाध्यक्षों को वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा जाले थाना निरीक्षण एवं अनुसंधान समीक्षा
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने आज जाले थाना में सभी अनुसंधानकर्त्ताओं के साथ लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जाले थानाध्यक्ष सहित सभी उपलब्ध पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए
लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन हेतु न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करें।
अनुसंधान गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक हो, इसके लिए अनुसंधानकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश।
कांड दैनिकी एवं सभी पंजी नियमित रूप से अद्यतन रखें।
प्रत्येक अनुसंधानकर्ता महीने में निष्पादित किए जाने वाले कांडों को चिह्नित करे।
थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिये गये