माले नेता मनोज यादव को भावभीनी,श्रद्धांजलि: कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा – “अधूरे मिशन को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि”

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

कॉमरेड मनोज यादव, भाकपा (माले) दरभंगा जिला कमिटी के ऊर्जावान सदस्य और गौड़ा बाैराम-किरतपुर लीडिंग टीम के प्रभारी थे। उनके आकस्मिक निधन से संगठन और क्षेत्र में आई शून्यता को भरने के संकल्प के साथ, उनके पैतृक गांव तेनुआ में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस भावुक क्षण में, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने स्वयं उपस्थित होकर दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मनोज यादव के शोकाकुल परिवार—माता-पिता, पत्नी, बच्चों और भाई से उनके निवास पर जाकर भेंट की और गहरी संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रोहित सिंह की अध्यक्षता में और बैद्यनाथ यादव के कुशल संचालन में हुआ। सभा को संबोधित करते हुए महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कॉमरेड मनोज यादव ने छात्र जीवन के बाद अपने उज्जवल करियर को त्याग दिया। उन्होंने अपने पिछड़े इलाके के लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के संघर्ष को अपना ध्येय बनाया और गांव के संघर्षों के एक सच्चे साथी बन गए। भट्टाचार्य ने भावुक होकर कहा, “सिर्फ 34 वर्ष की कम उम्र में उनकी दुखद मौत से जो खालीपन आया है, उसे हम सभी साथियों को मिलकर भरना होगा। उनके अधूरे मिशन को आगे बढ़ाना ही कॉमरेड मनोज यादव के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
श्रद्धांजलि सभा में भाकपा (माले) और अन्य वामपंथी संगठनों के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने कॉमरेड मनोज यादव के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की, और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।
पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद, मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा, राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद, शनिचरी देवी, जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, माले नेता रोहित सिंह, एरिया सचिव बैद्यनाथ यादव।
इसके अलावा: सहरसा जिला के माले नेता विक्की राम, वकील यादव, समस्तीपुर के नेता रामचंद प्रधान, सीपीएम नेता रघु झा, अशर्फी दास, आर वाई ए के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी।जिला पार्षद अजय कुमार,पूर्व प्रमुख रामचलित्र राम, हरि पासवान, लाल बहादुर सदा, भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य अशोक पासवान, विनोद सिंह, इंसाफ मंच के जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू ख़ां, एक्टू नेता डॉ उमेश प्रसाद, रामनारायण पासवान, मो जमशेद, किसान नेता प्रवीण कुमार मौजूद थे।