दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई: विभिन्न थानों में कुल 10 से अधिक अभियुक्त गिरफ्तार, फरारों पर इश्तिहार तामीला

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने आज दिन भर में अलग-अलग कांडों के प्राथमिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। कुछ मामलों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, तो कुछ पुराने मामलों के फरार अभियुक्तों पर विधिवत इश्तिहार भी तामील किया गया।

घनश्यामपुर थाना की कार्रवाई

घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 387/25, धारा 109 BNS के प्राथमिक अभियुक्त
रूना झा पर शशिबोध झा, सा. ठेंहा, थाना सकतपुर, जिला दरभंगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मनीगाछी थाना की कार्रवाई

मनीगाछी थाना कांड संख्या 138/25, धारा 109 BNS के दो प्राथमिक अभियुक्त–
1. सिराज
2. अफरोज
(दोनों पिता स्व. मंसूर आलम, सा. बलौर, जिला दरभंगा)
को आज पुलिस ने दबोच लिया।

जमालपुर थाना की कार्रवाई

जमालपुर थाना कांड संख्या 39/25, धारा
126(2)/115(2)/109/351/352(2)/3(5) BNS
के नामजद अभियुक्त
उमेश पासवान, पिता स्व. भोला पासवान, सा. वर्दीपुर, थाना जमालपुर को गिरफ्तार किया गया।

सोनकी थाना की कार्रवाई: 5.2 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान अंचलाधिकारी की उपस्थिति में
मो. हुसैन, पिता मो. शरीफ हुसैन, ग्राम पैठन कवई, थाना मनीगाछी, जिला दरभंगा को
5 किलो 200 ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

भालपट्टी थाना की कार्रवाई

भालपट्टी थाना कांड संख्या 162/22, धारा 420 IPC एवं 30(a) बिहार मद्य निषेध अधिनियम
के अभियुक्त
मुकेश कुमार महतो पर सीताराम महतो, सा. बेलसंड, थाना विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया।

बहादुरपुर थाना की दो  कार्रवाई

1. प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

बहादुरपुर थाना कांड संख्या 473/25, धारा
126(2), 115(2), 117(2), 109(1), 324(4), 326(f), 326(g), 62, 303(2), 74, 3/5 BNS
के अभियुक्त
विद्यानंद मिश्रा, पिता रमेश चंद्र मिश्रा, पता डरहार, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

2. फरार अभियुक्तों पर इश्तिहार तामीला

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के तहत कांड संख्या 410/25 (03/09/2025)
धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/117(2)/352/109(1) BNS, परिवर्तित धारा 103(1) BNS
के फरार अभियुक्तों के घरों पर विधिवत इश्तिहार तामील किया गया—
1. रौशन साहू, पिता अर्जुन साहू
2. विवेक पासवान उर्फ विकेश पासवान, पिता सुरेंद्र पासवान
3. गुरु पासवान उर्फ रंजीत पासवान, पिता दुखन पासवान
4. राहुल पासवान, पिता महावीर पासवान
(सभी निवासी डरहार, थाना बहादुरपुर)

बिरौल थाना की कार्रवाई

बिरौल थाना कांड संख्या 445/25 (दिनांक 31/10/25), धारा
329(3)/126(2)/109/308(3)/117(1)/76/303(2)/3(5) BNS
के अभियुक्त–
1. मो. मोजम्मील, पिता मो. मोईजम
2. मो. दानिश उर्फ दानिश इकबाल, पिता स्व. असलम
(दोनों निवासी बलिया, थाना बिरौल)
को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सिंहबाड़ा थाना की कारवाई 

 माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी (सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 84/25 ,धारा 317(5)/318(4) BNS ) मोहम्मद कैसर पे0 मोहम्मद जीमल सा0 शराबदीपुर थाना बोचहा जिला मुजफ्फरपुर को दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार।