दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने नए मंत्रियों से की मुलाकात, मिथिला व अलीनगर के विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने बिहार सरकार में हाल ही में शामिल हुए नए मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं। पटना में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मिथिला क्षेत्र के विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा की और अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
श्री पप्पू सिंह ने जिन प्रमुख मंत्रियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं, उनमें शामिल हैं–
श्री सम्राट चौधरी जी, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री,
श्री नितिन नवीन, पथ निर्माण विभाग मंत्री,
सुश्री श्रेयसी सिंह: सूचना प्रावैधिकी सह खेल मंत्री
श्री मंगल पांडेय, स्वास्थ सह विधि विभाग मंत्री
श्री संजय सिंह टाईगर, श्रम संसाधन मंत्री
सह जल संसाधन मंत्री। मुलाकात के बाद संजय सिंह पप्पू सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि नए मंत्रीमंडल के गठन से राज्य में विकास की रफ़्तार और तेज़ होगी। उन्होंने कहा कि मिथिला की सांस्कृतिक पहचान, आधारभूत ढांचा, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर अब तेज़ गति से कार्य होना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा।अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, जल-निकासी और पुल-पुलियों को लेकर कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाएँ लंबित हैं। हमें विश्वास है कि नए मंत्री इन योजनाओं को प्राथमिकता देंगे।
पप्पू सिंह ने इस बात पर ज़ोर दिया कि मिथिला लंबे समय से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, कृषि आधारित उद्योगों, तथा बाढ़ संरक्षण तंत्र को लेकर अपेक्षा रखता आया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मिथिला के विकास के बिना बिहार का संपूर्ण विकास अधूरा है।” उनका मानना है कि सरकार की ओर से मिली यह नई ऊर्जा दरभंगा और अलीनगर में नई संभावनाएँ खोलेगी। महामंत्री ने यह भी बताया कि अलीनगर क्षेत्र के लिए निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर मंत्रियों से विस्तार से चर्चा हुई है। ग्रामीण सड़क निर्माण, किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करना, युवाओं के लिए रोजगारपरक अवसर बढ़ाना।उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले महीनों में इन क्षेत्रों में दिखाई देने वाले परिवर्तन जनता को नई उम्मीद देंगे।
अपनी बात समाप्त करते हुए संजय सिंह पप्पू सिंह ने मंत्रीगणों से अपील की कि मिथिला और अलीनगर को विकास की मुख्यधारा में और मज़बूती से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में उनका लक्ष्य जनता की हर आवाज़ को सरकार तक पहुंचाना और समाधान तक ले जाना है।