सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के हुसैन चौक पर शुक्रवार को लोन ठगी के विरोध में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने निधि लिमिटेड माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारियों पर लोन दिलाने के नाम पर प्रति महिला 5,000 रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम रखा। जाम के दौरान महिलाओं ने संस्थान के बंद पड़े कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने 100 से अधिक महिलाओं से करीब 5 लाख की ठगी की है।
स्थानीय महिला रूबी देवी (बैरो) और मानी देवी (बीणा अन्दौली) ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस के कर्मियों ने एक महिला को दो लाख रुपए लोन दिलाने का झांसा देकर विभिन्न गांव की दर्जनों महिलाओं से खाता खुलवाया। प्रत्येक महिला से प्रोसेसिंग फी के नाम पर 5,000 रुपए जमा भी कराए गए। महीनों बीतने के बाद न तो लोन मिला और न ही पैसे वापस किए गए।
कर्मचारियों से लगातार दबाव बनाए जाने पर वे जल्द लोन देने का आश्वासन देकर टालते रहे। कुछ दिन पहले अचानक ब्रांच में ताला लगा मिला और सभी कर्मचारी फरार हो गए। इसके बाद महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। निधि लिमिटेड माइक्रो फाइनेंस नाम से बैंक खोलकर की ठगी की गई ठगों ने खाता खुलवाने के नाम पर महिलाओं से लिए 5-5 हजार कुछ दिन पहले ब्रांच में ताला लगा मिला और सभी कर्मचारी फरार महीनों बाद जब लोन नहीं मिला और न पैसे वापस किए तो खुली पोल महिलाओं ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के सामने किया प्रदर्शन
