सीतामढ़ी में शनिवार को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए दरोगा को 4 राउंड फायरिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि परसौनी गांव में पिकअप से प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना मिली थी। गांव के करीब 100 लोगों ने गाड़ी को घेर लिया। मौके पर हंगामा शुरू हो गया। भीड़ आरोपी को गाड़ी से निकालकर पीटने लगी।

इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी को अपनी कस्टडी में लेने की कोशिश करने लगी। भीड़ उग्र हो गई। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद भीड़ पर काबू पाने के लिए दरोगा को 4 राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

तनाव बढ़ने पर पुलिस ने चेतावनी देते हुए आत्मरक्षा और आरोपी की सुरक्षा के लिए एक के बाद एक कर कुल 4 राउंड फायरिंग की। फायरिंग होते ही भीड़ तितर-बितर हो गई और मौके पर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

200 से ज्यादा लोगों ने पुलिस और आरोपी को घेर लिया।

भीड़ आरोपी को पुलिस से छुड़ाकर पीटना चाहती थी।
भीड़ के बेकाबू होने पर दरोगा ने 4 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद लोग थोड़े शांत हुए।

 

भीड़ के बेकाबू होने पर दरोगा ने 4 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद लोग थोड़े शांत हुए।
मौके से आए वीडियो में क्या है

पूरे बवाल का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 200 से 300 लोग पुलिस टीम को घेरे हुए हैं। पुलिस की 2 वैन खड़ी है। पुरुष के साथ महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही हैं। सभी के कंधों पर राइफल है। 10 से 12 पुलिस वालों को भीड़ ने घेर रखा है। थोड़ी देर लोगों को समझाने के बाद पुलिस आरोपी को भीड़ के चंगुल से निकालने की कोशिश करने लगती है।

तभी भीड़ उग्र हो जाती है। पहले गाली-गलौज शुरू होती है फिर पुलिस से झूमा-झटकी होने लगती है। भीड़ को बेकाबू होता देख दरोगा कमर से पिस्टल निकालते हैं और फायरिंग शुरू कर देते हैं।

पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए…

इलाके में तनाव, फोर्स तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

थाने से 800m दूर-बालू माफिया ने जवानों को दौड़ाकर कुचला:पटना में चश्मदीद बोले- मेरे सामने चढ़ा दी स्कॉर्पियो, एक की मौत; दूसरे का पैर फ्रैक्चर

हमलोग सोन बालू से लदे ट्रैक्टर पकड़कर ले जा रहे थे। तभी एक स्कॉर्पियो हमारी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। मेरे साथ बैठे 2 सैफ जवान बाहर निकले। आठों लोग उनसे भिड़ गए, लाठी-डंडे चलाने लगे। दोनों जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान भाग रहे जवानों को बालू माफिया ने कुचल दिया और फरार हो गए।’ ये बातें बालू माफिया अटैक के चश्मदीद माइंस इंस्पेक्टर उत्तम मनी ने कही।