13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत : अधिक से अधिक ग्राम कचहरी मामलों के निबटारे पर जोर
13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत : अधिक से अधिक ग्राम कचहरी मामलों के निबटारे पर जोर
13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत : अधिक से अधिक ग्राम कचहरी मामलों के निबटारे पर जोर
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र के निर्देशानुसार आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की संयुक्त अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्री जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती आरती कुमारी द्वारा की गई।
सीजेएम श्री आलम ने मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने हेतु सभी बीपीआरओ को धन्यवाद दिया और राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक ग्राम कचहरी मामलों के निबटारे के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।
सचिव आरती कुमारी ने निर्देश दिया कि सुलह योग्य ग्राम कचहरी मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को समय पर सूचना दी जाए, ताकि अधिकतम मामलों का निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से संभव हो सके।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोक अदालत के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी ग्राम कचहरी सदस्यों की है। समाज की प्रथम न्यायिक संस्था होने के नाते ग्राम कचहरी के सदस्य इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएँ, जिससे न्याय सभी तक सरलता और शीघ्रता से पहुँच सके।
बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।