विश्व मात्स्यिकी दिवस, 2025 के अवसर पर परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व मात्स्यिकी दिवस, 2025 के अवसर पर परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व मात्स्यिकी दिवस, 2025 के अवसर पर परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
विश्व मात्स्यिकी दिवस, 2025 के अवसर पर जिला मत्स्य कार्यालय, दरभंगा के प्रांगण में एक दिवसीय परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीया प्रखण्ड प्रमुख, बहादुरपुर श्रीमती रूबी राज, उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र श्री कुमार विमल प्रसाद एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री अनुपम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री अनुपम कुमार ने उपस्थित मत्स्य किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व मात्स्यिकी दिवस जल संसाधनों के महत्व, मछुआरों की सतत मेहनत तथा मत्स्य क्षेत्र के बढ़ते आर्थिक योगदान की याद दिलाने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व के प्रमुख मछली उत्पादक देशों की श्रेणी में शामिल है, और हमारे मछुआरे कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम कर करोड़ों लोगों तक पौष्टिक और प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मत्स्य पालन अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है। आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने, भू-जल स्तर में सुधार करने तथा किसानों की आय में वृद्धि करने का उन्होंने आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती रूबी राज ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर मत्स्य व्यवसाय को और सशक्त बनाने पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि उप मत्स्य निदेशक श्री कुमार विमल प्रसाद ने राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उन्नत मत्स्य पालन पद्धति, यांत्रिक एरेटर के लाभ, मत्स्य बीमा योजना तथा मत्स्य किसानों/पालकों के NFDP Portal पर निबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष, मंत्री, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी सहित सैकड़ों मत्स्य कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।