दों अलग–अलग मामलों में तीन अभियुक्तों समेत अन्य  अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज,

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता,

सिविल कोर्ट दरभंगा के सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा की अदालत ने दो अलग अलग मामलों में तीन अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज किया है।लोक अभियोजक अमरेन्द्र नारायण झा ने बताया कि अपरहण के मामले में संस्थित नेहरा थाना कांड संख्या 108/2025 में काराधीन अभियुक्त मोहम्मद अरवाज़ खान की जमानत याचिका श्री मिश्रा की अदालत ने खारिज किया है। वहीं हायाघाट थाना कांड संख्या 103/2023 के आरोपी ताजु नद्दाफ और चाँद नद्दाफ
की जमानत याचिका खारिज किया है। पीपी श्री झा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश नागेश प्रताप सिंह की अदालत ने मनीगाछी थाना कांड संख्या 66/2025 में काराधीन अभियुक्त कमलेश कुमार यादव और इसी मामले में आरोपी मिथिलेश कुमार यादव, शिव कुमार यादव, अमरजीत यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की है। वहीं आर्म्स एक्ट के एक मामले में संस्थित मनीगाछी थाना प्राथमिकी संख्या 62/2025 के आरोपी रजनीश कुमार झा, रितेश झा का अग्रिम जमानत याचिका खारिज किया है।पी पी श्री झा ने कहा कि अब जघन्य मामले में किसी भी आरोपी को जमानत के लिए त्वरित राहत नहीं मिलेगी। इससे अपराधियों में खौफ रहेगी ताकि समाज में शांति स्थापित रहे।