मतगणना केंद्र में मोबाइल के कथित दुरुपयोग का मामला तूल पकड़ता हुआ , प्रत्याशी ने डीएम से की संजय सरावगी पर संवैधानिक कार्रवाई की मांग
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
83 दरभंगा विधानसभा चुनाव 2025 के निर्दलीय अभ्यर्थी सुजीत कुमार चौधरी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी दरभंगा को एक विस्तृत आवेदन देकर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री संजय सरावगी पर आदर्श आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

