भागलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार को ए.डी.आर. भवन में रक्तदान शिविर आयोजित हुई। उत्साह के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शुरुआती क्षण से ही लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

शिविर स्थल पर सुबह से ही रौनक दिखाई दे रही थी। मेडिकल टीम ने प्रत्येक दाता का स्वास्थ्य परीक्षण किया, उसके बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की गई। आयोजन में महिला दाताओं की भागीदारी भी अच्छी रही।

कई युवा स्वयं रक्तदान के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। चिकित्सा दीपक की टीम ने बताया कि सभी दाताओं ने निर्धारित स्वास्थ्य मानकों को पूरा किया और सुरक्षित रूप से रक्तदान किया।

अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश

रक्तदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई रक्त दाताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अमित ने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने इसे समाज के प्रति लोगों के संवेदनशील रवैये का प्रतीक बताया। अधिकारियों ने कहा कि “रक्तदान महादान” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है, जिसे आज लोगों ने अपनी भागीदारी से सार्थक कर दिखाया है। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सभी प्रतिभागियों, दाताओं और मेडिकल टीम के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया।