नई सरकार से दरभंगा के मजदूर परिवार की महिलाओं की मार्मिका अपील, ‘हमारे पुरुषों को राज्य में ही काम दें सरकार
नई सरकार से दरभंगा के मजदूर परिवार की महिलाओं की मार्मिका अपील, ‘हमारे पुरुषों को राज्य में ही काम दें सरकार
नई सरकार से दरभंगा के मजदूर परिवार की महिलाओं की मार्मिका अपील, ‘हमारे पुरुषों को राज्य में ही काम दें सरकार
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आने के बाद, राज्य में नई सरकार गठन हो चुकी है। ऐसे में, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान और गौड़ा बौराम विधानसभा,अलीनगर, बेनीपुर सहित अन्य क्षेत्रों के मजदूर परिवारों की महिलाओं ने राज्य की नवगठित सरकार से एक मार्मिक और अत्यंत महत्वपूर्ण गुजारिश की है।
इन महिलाओं की मुख्य चिंता उनके परिवार के पुरुष सदस्यों को मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर जाने से रोकना है। उनका स्पष्ट आग्रह है कि नई सरकार ऐसी नीतियां लाए जिससे उनके पतियों, बेटों और भाइयों को बिहार में ही रोजगार मिल सके, और उन्हें काम की तलाश में परदेश नहीं जाना पड़े।
इन महिला ने इस बात पर जोर दिया है कि उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब,वे उम्मीद कर रही हैं कि सरकार भी उनकी इस भागीदारी का सम्मान करते हुए उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करेगी। इन परिवारों की महिला सदस्यों ने सरकार से स्पष्ट रूप से मांग की है कि बिहार में बड़े पैमाने पर कल-कारखानों, उद्योगों, और स्थानीय रोजगार सृजन के केंद्रों की स्थापना की जाए। यदि राज्य में पर्याप्त उद्योग लगाए जाते हैं, तो इनके परिवार के पुरुषों को अपने ही राज्य में मजदूरी करने का अवसर मिलेगा। मजदूर परिवार अपने बच्चों और परिवार के साथ रह सकेंगे, जिससे सामाजिक और भावनात्मक अलगाव खत्म होगा। इसके अलावा अंतर-राज्यीय प्रवास की समस्या कम होगी,जो अक्सर मजदूरों के लिए जोखिम और कठिनाइयां लेकर आता है। यह मांग न केवल इन दरभंगा के दस विधानसभा क्षेत्रों तक सीमित है, बल्कि यह पूरे बिहार की एक बड़ी आबादी की भावना को दर्शाती है, जो हर साल रोजगार के लिए महानगरों की ओर पलायन करने को मजबूर होती है। यह मुद्दा नवगठित सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती और साथ ही सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास के दृष्टिकोण से एक बड़ा अवसर भी प्रस्तुत करता है। बिरौल,गौड़ा बौराम, घनश्यामपुर, किरतपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, कुशेश्वरस्थान,बेनीपुर अलीनगर,बहेड़ी,मनीगाछी सहित दर्जनों गांवों की सैकड़ों महिलाओं की यह अपील,स्थानीय रोजगार, परिवार का साथ’ के नारे के साथ, सरकार की आगामी औद्योगिक और रोजगार नीतियों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।