रहमगंज से मिर्जापुर चौक तक यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे लगाया गया बाँस-बल्‍ला पूरी तरह हटाया गया

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

शहर में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने मंगलवार को रहमगंज से मिर्जापुर चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों व अस्थायी ठेला-फेरी वालों द्वारा लगाए गए बाँस-बल्‍ला, शेड और अन्य अवैध संरचनाओं को पूरी तरह हटाया गया।

अभियान का नेतृत्व यातायात डीएसपी के निर्देश पर तैनात पुलिसकर्मियों की टीम ने किया। नोटिस की याद दिलाते हुए स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने को कहा गया। बावजूद इसके जहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, वहां पुलिस ने मैनुअल तरीके से बाधाएं हटाईं।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रहमगंज मिर्जापुर मार्ग पर अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनती थी। विशेषकर स्कूल खुलने और बाजार लगने के समय वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा था।
अभियान के बाद सड़क के दोनों तरफ जगह साफ हो जाने से वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकेगी।

अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न लगाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अतिक्रमण में यातायात प्रभारी के अलावे एसआई  प्रभात कुमार , एसआई  अंजनी कुमारी
सिपाही अभिनन्द , सिपाही सुमन शेखर झा और सिपाही आशीष कुमार थे।