नया मंत्रिमंडल आकार ले रहा है, आज तय होंगे मंत्री पद , शपथ से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में गहमागहमी तेज, भाजपा को मिल सकते हैं सर्वाधिक मंत्री पद
नया मंत्रिमंडल आकार ले रहा है, आज तय होंगे मंत्री पद , शपथ से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में गहमागहमी तेज, भाजपा को मिल सकते हैं सर्वाधिक मंत्री पद
नया मंत्रिमंडल आकार ले रहा है, आज तय होंगे मंत्री पद
शपथ से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में गहमागहमी तेज, भाजपा को मिल सकते हैं सर्वाधिक मंत्री पद
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार कुल 23 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिनमें भाजपा के दस, जदयू के दस और सहयोगी दलों—लोजपा (आर), हम तथा अन्य दलों—को एक-एक स्थान मिलने की संभावना है।
मंत्रिमंडल गठन को लेकर रविवार देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। महत्वपूर्ण विभागों के आवंटन पर भी लगभग सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद पर भाजपा के नेताओं को जगह मिलने की चर्चा है। समन्वय समिति द्वारा कुछ नामों पर विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय आज लिया जाएगा।
संभावित मंत्री :
• भाजपा कोटे से: कई नए चेहरों के साथ कुछ पूर्व मंत्रियों को भी स्थान दिया जा सकता है।
• जदयू कोटे से: अनुभव और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए सूची तैयार की जा रही है।
• लोजपा (आर) व हम (सेक्युलर): एक–एक मंत्री शामिल किए जाने पर सहमति बनती दिख रही है।
• रालोसपा/अन्य सहयोगी: एक स्थान पर बातचीत जारी।
संबंधित दलों की लगातार बैठकों के बीच शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा भी लिया गया है। राज्य मुख्यालय में सुरक्षा और प्रोटोकॉल विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार मंत्रिमंडल अपेक्षाकृत छोटा लेकिन प्रभावी होगा। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि सरकार स्थिरता और तेजी से निर्णय लेने पर फोकस करेगी।
ऑटो में छूटा कैमरा बैग कुछ ही घंटों में पटना पुलिस ने किया बरामद , पटना पुलिस की सतर्कता से युवक खुश
जेडीयू के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार नेता चुने गए, बीजेपी के विधानमंडल दल की बैठक में विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी और उप नेता विजय कुमार सिन्हा। कल होगी मुख्यमंत्री की शपथ, एनडीए के बड़े नेताओं के शामिल होने की तैयारी।