दरभंगा के खिलाड़ियों का कमाल: चार स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय विद्यालय कराटे टीम में चयन
दरभंगा के खिलाड़ियों का कमाल: चार स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय विद्यालय कराटे टीम में चयन
दरभंगा के खिलाड़ियों का कमाल: चार स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय विद्यालय कराटे टीम में चयन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मधेपुरा स्थित बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम में 16 से 18 नवम्बर तक आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर-प्रमंडलीय) विद्यालय कराटे (बालक) प्रतियोगिता 2025-26 में दरभंगा प्रमंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
अंडर-14 वर्ग के 30–35 किलोग्राम भार वर्ग में असफंद अहमर, अंडर-17 वर्ग के 58–62 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद समून, 66–70 किलोग्राम वर्ग में प्रेयांश, तथा अंडर-19 के 50–54 किलोग्राम भार वर्ग में युवराज आदर्श ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर दरभंगा का परचम लहराया।
इन चारों विजेता खिलाड़ियों का चयन अब 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे (बालक) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए बिहार टीम में किया गया है, जो दरभंगा के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक मुकेश मिश्रा को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन ने उन्हें ऊँचाइयों तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दरभंगा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने जिले की खेल प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।