महिला सशक्तिकरण की ओर सार्थक कदम: दरभंगा में महिला थानाध्यक्ष द्वारा मासिक जागरूकता सभा आयोजित
महिला सशक्तिकरण की ओर सार्थक कदम: दरभंगा में महिला थानाध्यक्ष द्वारा मासिक जागरूकता सभा आयोजित
महिला सशक्तिकरण की ओर सार्थक कदम: दरभंगा में महिला थानाध्यक्ष द्वारा मासिक जागरूकता सभा आयोजित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में दिनांक 17 नवंबर 2025 को महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत हेकॉक इंस्टिट्यूशन, लहेरियासराय में मासिक “महिला सशक्तिकरण सभा” का सफल आयोजन किया गया।
इस मासिक सभा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं छात्राओं को सामाजिक, आर्थिक तथा कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें अपनी सुरक्षा हेतु सजग रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
सभा में विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर फोकस किया गया—
• महिला सुरक्षा: साइबर सुरक्षा, लैंगिक अपराध, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया जनित अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही महिला हेल्पलाइन तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।
• कानूनी जागरूकता: दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज में सुरक्षित, समर्थ और आत्मनिर्भर वातावरण का निर्माण करना है। दरभंगा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं में निरंतर जागरूकता और विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।