चुनाव में समर्थन के लिए जताया आभार, भविष्य पर चर्चा।

रितु जयसवाल ने पप्पू यादव से मुलाकात की।
सीतामढ़ी जिले के परिहार विधानसभा की पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रितु जयसवाल ने सोमवार को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चुनाव में मिले समर्थन के लिए सांसद का आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रितु जायसवाल ने परिहार से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मजबूत लड़ाई लड़ी। उन्होंने परिस्थितियों के बावजूद एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।

यादव ने रितु को बिहार की बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय समस्याओं, जनता से जुड़े मुद्दों और भविष्य की जनसेवा को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।