भभुआ राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कैमूर की टीम बेगूसराय भेजी गई है। बता दें कि खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 17 से 27 नवंबर तक गांधी स्टेडियम बेगूसराय में होगा।

 

बता दें कि राज्य स्तरीय फुटबॉल के लिए अंडर – 14,17 बालक टीम पटना प्रमंडलीय स्तर पर चयनित कैमूर बालक फुटबॉल टीम अंडर -14,17 टीम प्रबंधक इम्तियाज अली,कोच असरफ अली के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम को रविवार को बेगूसराय में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय बालक फुटबॉल राज्यस्तरीय में भाग लेने हेतु उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस संबंध में कैमूर जिला खेल मिडिया प्रभारी डॉ तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि कैमूर फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल के वरीय खिलाड़ी सह संयोजक शौकत अली गद्दी अपने सीमित संसाधनों में फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे है।जो विद्यालय स्तर से प्रमंडल,राज्य स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे।

 

विद्यालय स्तरीय बालक फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता प्रमंडल स्तर पर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स कंकड़ बाग पटना में आयोजित खेल में कैमूर बालक फुटबॉल खिलाड़ी अंडर-14 डब्लू राईन,मो.नाजिश राईन, मो.जिशान अहमद,गोलू कुमार,जैद अंसारी,जबकि अंडर -17 फुटबॉल खिलाड़ी मो.अरसलान ख़ान, तुफैल अली आदि के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पटना प्रमंडल में कैमूर बालक फुटबॉल टीम विजेता बनी थी।जो कैमूर के बालक फुटबॉल खिलाड़ियों को विभिन्न आयु वर्ग के सात खिलाड़ियों को राज्य स्तर खेल हेतु चयनित किया गया था। अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेंगे कैमूर के चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेंगे। टूर्नामेंट 17 से 27 नवंबर तक गांधी स्टेडियम बेगूसराय में होगा।

 

इस मौके पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार,एथलेटिक्स कोच दिलीप कुमार पटेल,महिला फुटबॉल कोच गुदरी शर्मा,खो-खो संयोजक विजय कुमार पाल,ताइक्वांडो नेशनल रेफरी इंदु शेखर साइक्लिंग कोच रमेश कुमार सिंह, कबड्डी कोच पप्पू कुमार, शारीरिक शिक्षक डॉ तुलसी प्रसाद सिंह, कमलेश कुमार, रणजीत कुमार, रविन्द्र पासवान, योगेंद्र कुमार सिंह, कृष्णा जायसवाल, रेनू पटेल, ओम प्रकाश राम, उमेश प्रसाद, संजय कुमार,जीरान अली, रिंकू अंसारी को शुभकामनाएं दी।