नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर दरभंगा जिले में शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा श्री शशि कुमार ने जानकारी दी कि National Action Plan for Drug Demand Reduction (NAPDDR) के तहत संचालित नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर 18 नवम्बर 2025 को पूरे जिले में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देश के अनुरूप 18.11.2025 को जिले के
• सभी सरकारी कार्यालयों,
• सरकारी विद्यालयों,
• आंगनवाड़ी केंद्रों,
• जीविका से जुड़े ग्राम संगठनों,
तथा अन्य सभी संबंधित संस्थानों में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

इसी क्रम में जिले के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में
निबंध लेखन,चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता,जागरूकता रैली,तथा अन्य कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।