भागलपुर में गड्ढे के कारण पलटा ई-रिक्शा, सवार बाल-बाल बचे।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर।
भागलपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और सड़क किनारे झाड़ियों में फंसकर रुक गया, जिससे वह खाई में गिरने से बच गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि कुछ को हल्की चोटें आई हैं।
यह घटना मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर चौराहे से बेल्थरा रोड (थाना उभांव, जनपद- बलिया) जा रहे ई-रिक्शा के साथ हुई। भागलपुर पक्का पुल पार करने के बाद तुर्तीपार एस्सार पेट्रोल पंप के सामने पीडब्ल्यूडी के फुटपाथ पर बने एक बड़े गड्ढे के पास यह हादसा हुआ।
राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यदि सड़क किनारे यह बड़ा गड्ढा न होता, तो शायद यह दुर्घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से इस गड्ढे को जल्द से जल्द भरने की मांग की है।
