बिहार चुनाव परिणाम से पहले बिरौल में ‘अभेद’ सुरक्षा घेरा, SDPO तिवारी के नेतृत्व में SSB तैनात, असामाजिक तत्वों की ‘नो एंट्री’

दस्तक7मिडिया, बिरौल/ गौड़ा बौराम।
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले, बिरौल अनुमंडल में पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता दिखाते हुए संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। इस पुलिस टीम ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ मिलकर, अनुमंडल के महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों पर अपनी पैनी निगाहें जमा दी हैं।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मतगणना के दौरान और उससे पहले क्षेत्र में शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था को हर हाल में सुनिश्चित करना है।
सुरक्षा का आलम यह था कि प्रशासन ने इतना पोख्ता और अभेद सुरक्षा घेरा तैयार किया है कि किसी भी असामाजिक तत्व या उपद्रवी को अपनी मंशा में सफल होने का मौका नहीं मिल पाएगा।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि “हमने हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक योजना तैयार की है। असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”
SSB जवानों की तैनाती और पुलिस की लगातार गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में विश्वास बढ़ा है और यह सुनिश्चित हो गया है कि चुनाव परिणाम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।