सीतामढ़ी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़।
भदोही जनपद के सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाते देखे गए।

घनश्याम दुबे ने बताया कि शुक्रवार का दिन हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है, जिसके चलते महर्षि वाल्मीकि आश्रम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि इससे सभी पापों का नाश होता है।

आज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान करने, भगवान की पूजा करने और दान करने का विधान है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट और सीतामढ़ी उड़िया बाबा आश्रम में स्नान के लिए एकत्र हुए हैं।