दो भाइयों के बीच विवाद, खूब चले लाठी और ईट, जिसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
दस्तक 7 मीडिया/ कुशेश्वरस्थान
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मैरची गांव में दो भाइयों के बीच हुए विवाद देखते ही देखते रणभूमि में तब्दील हो गया। जिसमें एक भाई गंभीर रूप से हो गए घायल हो गया जिसका इलाज कुशेश्वरस्थान स्थानीय सीएससी में चल रहा है। घायल रंजीत झा की पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि सौरभ झा, श्रवण झा सहित कई लोगों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पति को न्याय दिलाने के लिए रिंकू ने स्थानीय थाना में गुहार लगाई है, उन्होंने बताई कि मेरे पति को ये सभी लोग बराबर मारपीट करते रहते है। इस मामले में थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी l

