मतगणना से पहले दरभंगा में प्रशासन हाई अलर्ट पर, डीएसपी सदर के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, शहर की सड़कों पर दिखा पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मतगणना के दिन शांति बनाए रखने की तैयारी पूरी

दस्तक7 मीडिया/संजय कुमार राय
14 नवंबर को होने वाली मतगणना से पहले दरभंगा में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। संभावित परिणामों और राजनीतिक हलचलों के बीच जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से सख्त किया गया है।
गुरुवार की शाम डीएसपी सदर-1 के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च लहेरियासराय थाना से शुरू होकर बाजार समिति तक गया, जिसके दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की मजबूत उपस्थिति रही।
इस फ्लैग मार्च में लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत शहर के कई थानाध्यक्ष, जवान और सशस्त्र बल के कर्मी शामिल हुए।
एसएसपी दरभंगा के निर्देश पर यह अभियान इस उद्देश्य से चलाया गया कि मतगणना के दौरान या परिणाम आने के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस संकल्पित है।
वहीं, ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में भी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने अपने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मतगणना के दिन विशेष सतर्कता बरती जाए। असामाजिक तत्वों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है, और अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विजय जुलूसों या किसी भी प्रकार के उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र के इस महापर्व के बाद शांति, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।