दरभंगा चुनाव परिणाम से पहले प्रशासन सख्त: शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त तेज
दरभंगा चुनाव परिणाम से पहले प्रशासन सख्त: शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त तेज
दरभंगा चुनाव परिणाम से पहले प्रशासन सख्त: शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त तेज
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता,दरभंगा।
दरभंगा जिले की सभी दस विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले, जिला और अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और मतगणना के बाद शांति और विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा और चौकसी को अभूतपूर्व रूप से बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने विशेष रूप से विजय जुलूसों के दौरान उत्पन्न होने वाले हर्षोल्लास के माहौल में किसी भी प्रकार की अशांति या उपद्रव को रोकने के लिए कमर कस ली है।
इस संबंध में, बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने अपने अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि मतगणना के दिन और उसके बाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस को अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। एसडीपीओ श्री तिवारी ने बताया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है। खासकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
किसी भी व्यक्ति को शांति भंग करने या अफवाह फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव परिणाम चाहे जो भी हों, लोकतंत्र के इस पर्व के बाद क्षेत्र में सद्भाव और शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जा रही है ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान और उसके बाद भी सुरक्षा का मजबूत घेरा बना रहे।
दरभंगा के तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर ,बिहार में सियासी ‘फैसले का दिन कल “। 29 मंत्रियों की भाग्य के हो जाएंगे फैसले , नीतीश की सत्ता में वापसी के आसार तेज।
कल का मौसम 14 नवंबर: 7 राज्यों में शीत लहर की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार वाले रहें सावधान।