बिहार कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, 7 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित,जाले वि.स. में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का है आरोप
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार का विरोध करने के आरोप में सात (7) कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह (6) वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई 9 नवंबर 2025 को जारी एक ‘कार्यालय आदेश’ के माध्यम से की गई है।
‘कार्यालय आदेश’ के अनुसार, यह कार्रवाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जाले में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने के कारण की गई है। इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सचिव नलिन कुमार द्वारा जारी आदेश में, निम्नलिखित सात (7) कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है: शफकत इमाम बिलानी उर्फ नौशाद
संजीव कुमार ठाकुर
डॉ. फजले आलम
मनोज झा
पिंकू मिस्त्री
सुधीर कुमार पाण्डेय
एहसामुल हक़ आरजू मुख्य हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस का यह कड़ा कदम दिखाता है कि पार्टी अनुशासन भंग करने वालों के प्रति किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतना चाहती। यह कार्रवाई उन कार्यकर्ताओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो पार्टी के आधिकारिक फैसलों के खिलाफ जाते हैं, खासकर तब जब चुनाव प्रक्रिया अपने निर्णायक चरण में है।

