दरभंगा में मतगणना को लेकर सुरक्षा का व्यापक फ्लैग मार्च, सिटी एसपी के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में पुलिस की ताकत का प्रदर्शन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
14नवंबर को मतगणना एवं शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सिटी एसपी के नेतृत्व में दरभंगा पुलिस द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सभी शहरी थाना क्षेत्रों के एसएचओ व बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे ओर लहेरियासराय थाना परिसर से फ्लेग मार्च मार्च निकली।
