नगर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर आर.के. मिश्रा का अनशन,

गांधी प्रतिमा के सामने सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चले आंदोलन में कई लोग हुए शामिल।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज 

जन सुराज पार्टी के दरभंगा नगर विधानसभा प्रत्याशी  व पुर्व डीजी आर.के. मिश्रा ने मंगलवार को दरभंगा टावर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने अपने समर्थकों के साथ अनशन किया। वे नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को हटाने और उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक अनशन पर बैठे रहे। सुबह की पहली किरण के साथ ही प्रत्याशी आर.के. मिश्रा ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनशन की शुरुआत की। प्रारंभ में उनके साथ सिर्फ दो लोग बैठे थे,लेकिन धीरे-धीरे कई लोग जुड़ते गए और अनशन स्थल पर भीड़ बढ़ती गई। श्री मिश्रा पूरे दिन गीता का पाठ करते रहे और कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर थानाध्यक्ष को बचाने में कई उच्च अधिकारी और पटना के एक बड़े नेता शामिल हैं। मिश्रा के मुताबिक,विधायक के घर पर रोज हाजिरी लगाने वाले अधिकारी जब चुनावी काम देखेंगे,तो निष्पक्षता की उम्मीद कैसे की जा सकती है?उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कई दिनों से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इस संबंध में लिखित आवेदन भी दिया,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मिश्रा ने कहा कि लगभग दो महीने से लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी भी अब तक नहीं हुई है,इसीलिए हमें अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। आर.के. मिश्रा के साथ सौरभ ओझा,प्रियंका झा,विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा,संतोष मिश्र,सुरेंद्र नारायण मिश्र,अविनाश झा,पवन चौधरी,देवानंद झा,विपुल कुमार सिंह,राजीव झा,मनीष कुमार,प्रत्यूष पूर्वे,प्रतिभा सिंह,सुशील चौपाल,गगन कुमार यादव,बिल्टू सहनी,रंजीत शर्मा,कौशल किशोर,सदानंद झा,राजेश कुमार साहू,कृष्ण कुमार मिश्र,धीरेंद्र झा,गुंचा रानी और राजन प्रसाद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
शाम तक अनशन स्थल पर माहौल शांतिपूर्ण रहा। मिश्रा ने कहा कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है,तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे और जनता के बीच इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे।