दरभंगा में मद्यनिषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख रुपये मूल्य की स्प्रिट जब्त। दो गिरफ्तार, एक फरार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत अवैध मदिरा निर्माण व तस्करी पर नकेल कसते हुए मद्यनिषेध टीम दरभंगा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि 08 नवम्बर 2025 को गश्ती व छापामारी के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मुरैदा रेलवे गुमटी के पास एक महिंद्रा सुप्रो ट्रक (निबंधन संख्या – BR07GC-4137) से 600 लीटर अवैध स्प्रिट जब्त की।

