आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दरभंगा पुलिस की प्रभावी पहल,

4 सितंबर को बिरौल,बेनीपुर का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एसएसपी अवकाश कुमार करेंगे सुनवाई।

बिरौल।

बिरौल एवं बेनीपुर अनुमंडल वासीयों के लिए यह पहला अवसर होगा जब आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दरभंगा पुलिस प्रभावी पहल की शुरुआत की है। वरीय पुलिस अधिक्षक अवकाश कुमार की ओर से सोमवार यानी 4 सितंबर को दिन के 11.45 बजे पूर्वाह्न में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जन सुनवाई की जाएगी।इस दौरान बिरौल एवं बेनीपुर अनुमंडल के जिस किसी को पुलिस से संबंधित कोई शिकायत या समस्या हो,वो समय से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय, अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय या अपने थाना से जुड़ सकते हैं।