दरभंगा के बिरौल अनुमंडल थाना पुलिस पदाधिकारियों ने गाया ‘वंदे मातरम’

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिहार सरकार के आदेशानुसार आज 7 नवंबर, 2025 को संपूर्ण राज्य में “वंदे मातरम का सामूहिक गायन कार्यक्रम ” आयोजित किया गया। जिसके आलोक में दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल, घनश्यामपुर, बड़गांव, कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर, जमालपुर सहित कई थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस पदाधिकारियों ने देशभक्ति के जज्बे के साथ ‘वंदे मातरम’ राष्ट्रीय गीत गाये जाने की सुचना है। इस दौरान थाना परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों में राष्ट्रीयता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत करना था।
इस अवसर पर बिरौल थानाध्यक्ष चंद्र मणि ने अपने अधिनस्थ सभी कनीय पुलिस पदाधिकारियों और उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना पर जोर दिया। मौके पर एस आई मुकेश कुमार,एस आई शशिभूषण रजक, एएसआई प्रेम सागर राय सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।