जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण,

सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी से लैस, जिला नियंत्रण कक्ष से हो रही सतत निगरानी,

स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए जिला प्रशासन कृत-संकल्पित।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष प्रेक्षागृह, दरभंगा में पूर्णतः संचालित है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 6 नवम्बर 2025 को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 6:00 बजे तक जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

जिला नियंत्रण कक्ष में सभी विधानसभा क्षेत्रों की सतत निगरानी की जा रही है। इसके लिए तीन बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं, जिनपर मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले के सभी 3329 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी यहीं से की जा रही है।

नियंत्रण कक्ष में मीडिया केंद्र भी स्थापित है, जहाँ से निर्वाचन संबंधी अद्यतन जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जा रही है।

नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभार श्री सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं श्री बालेश्वर प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा को सौंपा गया है।

विधानसभा-वार नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर इस प्रकार हैं –
कुशेश्वरस्थान – 06272-222367
गौड़ाबौराम – 06272-222368
बेनीपुर – 06272-240011
अलीनगर – 06272-222343
दरभंगा ग्रामीण – 06272-222346
दरभंगा – 06272-240010
हायाघाट – 06272-222384
बहादुरपुर – 06272-222385
केवटी – 06272-222386
जाले – 06272-222387

नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मी विधानसभावार सेक्टर पदाधिकारियों के माध्यम से प्रतिघंटा मतदान कर्मियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदान उपरांत पोल्ड ईवीएम को बजरगृह/मतगणना स्थल – बाजार समिति, दरभंगा में जमा किया जाएगा। वहीं, खराब ईवीएम अथवा रिजर्व ईवीएम को संस्कृत महाविद्यालय परीक्षा हॉल (कामेश्वर सिंह विश्वविद्यालय) में जमा कराया जाएगा।

नियंत्रण कक्ष Ele Traces App, PO App एवं Sector App के माध्यम से निर्वाचन कार्यों का रीयल-टाइम पर्यवेक्षण कर रहा है। मतदान दिवस पर वेबकास्टिंग की शत-प्रतिशत निगरानी की जाएगी तथा समाधान पोर्टल एवं ई-मेल से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

जिला नियंत्रण कक्ष यह सुनिश्चित करेगा कि सभी मतदान केंद्रों से Vote Cast Update समय पर प्राप्त हो तथा प्रत्येक दो घंटे पर मतदान की स्थिति की समीक्षा की जाए।