बड़ी खबर: आरजेडी ने अफजल अली खां को प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित, समर्थकों में आक्रोश
बड़ी खबर: आरजेडी ने अफजल अली खां को प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित, समर्थकों में आक्रोश
बड़ी खबर: आरजेडी ने अफजल अली खां को प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित, समर्थकों में आक्रोश
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), बिहार ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने नेता मो.अफजल अली खां को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई दरभंगा जिले की 79, गौड़ाबौराम विधानसभा सीट से संबंधित पार्टी और गठबंधन के फैसले की अवहेलना करने पर की गई है।
मो. अफज़ल अली खां ने इंडिया गठबंधन के आपसी समन्वय से लिए गए निर्णय का उल्लंघन किया और एनडीए को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से अपना नामांकन वापस नहीं लिया।
गठबंधन का फैसला: गौड़ाबौराम विधानसभा सीट गठबंधन के तहत विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को देने का निर्णय लिया गया था, जिसके अधिकृत उम्मीदवार श्री संतोष सहनी हैं।
अवहेलना: पार्टी ने मो. अफज़ल अली खां से गठबंधन धर्म का पालन करते हुए, पार्टी के निर्णय का सम्मान रखने की अपेक्षा की थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। कार्यालय आदेश राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा दिनांक 03/11/25 को जारी किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में की गई है।
निष्कासन की अवधि: मो. अफजल अली खां को पार्टी विरोधी आचरण, हठधर्मिता और नेतृत्व के निर्णय के विरुद्ध जाने के कारण छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।
यह कार्रवाई बिहार चुनाव के बीच, गठबंधन के फैसलों को सख्ती से लागू करने और पार्टी अनुशासन बनाए रखने के राष्ट्रीय जनता दल के कड़े रुख को दर्शाती है। यहां बता दें कि वीआईपी के संयोजक मुकेश सहनी ने कई दिनों से आरजेडी चुनाव चिन्ह (लालटेन) से उम्मीदवार बने अफजल अली खान से महागठबंधन धर्म का पालन करने हेतु विगत चार दिनों से समझा रहे थे लेकिन अफजल अली खान ने अपने समर्थकों द्वारा निर्णय पर अडिग रहे।