योगी आदित्यनाथ के दरभंगा आगमन को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, कई मार्गों पर रहेगा आवागमन प्रतिबंधित
योगी आदित्यनाथ के दरभंगा आगमन को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, कई मार्गों पर रहेगा आवागमन प्रतिबंधित
योगी आदित्यनाथ के दरभंगा आगमन को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, कई मार्गों पर रहेगा आवागमन प्रतिबंधित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरभंगा आगमन और प्रस्तावित रोड शो के मद्देनजर दरभंगा पुलिस ने 04 नवंबर को जिले में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए कई मुख्य मार्गों पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार
1️ एकमी से हाजमा चौक आने वाला रास्ता सैदनगर काली मंदिर से पूरी तरह बंद रहेगा। सैदनगर काली मंदिर से डीटीओ ऑफिस रोड का उपयोग आगे जाने के लिए किया जा सकता है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में मिथिला डेंटल कॉलेज से पहले बरहेंता नहर बाँध रोड तथा गीदड़ गंज भीगो रोड जो किला घाट तक जाता है, का उपयोग किया जा सकता है।
2️ आयकर गोलंबर से नाका नंबर 5/6 की ओर जाने वाला रास्ता पूर्णतः बंद रहेगा।
3️ नाका नंबर 05 से किला घाट होकर दरभंगा टावर तथा हसन चौक की ओर जाने वाला रास्ता खुला रहेगा।
4️ लहेरियासराय टावर से हाजमा चौक जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
5️ दरभंगा चौक से हाजमा चौक का रास्ता भी बंद रहेगा।
6️ कपूरी चौक से नाका नंबर 6 की ओर जाने वाला रास्ता पूर्णतः बंद रहेगा।
7️ दोनार से कपूरी चौक तथा आगे जाने वाला रोड भी पूरी तरह बंद रहेगा।
8️ अल्लपट्टी से 24 नंबर गुमटी की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद रहेगी।
9️. 24 नंबर गुमटी से अल्लपट्टी की ओर जाने वाला मार्ग भी पूर्णतः बंद रहेगा।
10️. 22 नंबर गुमटी से बेता चौक की ओर जाने वाली सड़क बंद रहेगी।
11️. 25 नंबर गुमटी (दौनार गुमटी) से दौनार चौक आने वाला रास्ता बंद रहेगा।
12️. म्यूजियम रेलवे गुमटी से दौनार चौक आने वाला रास्ता तीन पहिया, चार पहिया एवं अन्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
13️. चट्टी चौक से लहेरियासराय टावर की ओर जाने वाला रास्ता पूर्णतः बंद रहेगा।
14️. चट्टी चौक से आर.एम. कॉलेज टैंक होते हुए इन्द्र कॉलोनी तथा दौनार चौक की ओर वाहन जा सकेंगे।
15️. पंडासराय रूट में न्यू खजासराय होते हुए गुमटी पार कर बाबू साहेब कॉलोनी एवं चट्टी चौक की ओर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था
वाहनों की पार्किंग के लिए आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय तथा आईटीआई रामनगर में व्यवस्था की गई है।