अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिरौल द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प।

दस्तक 7मीडिया ,बिरौल /

बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिरौल पूरे ज़िले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक और ज़ोरदार मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है। जिसका उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भागीदारी सुनिश्चित करवाना है।

आज इसी क्रम में बिरौल के बेंक गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर उपस्थित राघव आचार्य ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रणी रही है। यह अभियान उसी दिशा में एक सार्थक कदम है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक ताकत है और जब यह शक्ति लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेती है, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव है। युवाओं से आह्वान किया कि वे आस-पास के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें तथा अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने में भूमिका निभाएं।

ऋषिकेश आचार्य ने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है। विद्यार्थी परिषद का यह प्रयास युवाओं के अंदर राष्ट्रभक्ति और जनचेतना का संचार करेगा।

मौके पर वहां उपस्थित कार्यकर्ता, विद्यार्थी, समाजसेवी आदि ने एक स्वर में संकल्प दोहराया कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

आज के इस मतदाता जागरूकता अभियान में राघव आचार्य, ऋषिकेश आचार्य, नवनीत कुमार, वरुण आचार्य, नवल आचार्य,रामनाथ मंडल, मुरली कुमार, गोपाल मंडल, श्याम मुखिया, दीपक आचार्य सहित दर्जनों उपस्थित रहे।