मतदान केन्द्र भवन 03 से 06 नवम्बर तक निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर दरभंगा जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्र —
78-कुशेश्वरस्थान, 79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा, 84-हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86-केवटी एवं 87-जाले — में 06 नवम्बर 2025 को मतदान होना निर्धारित है।
निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन एवं मतदान केंद्रों की तैयारी के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 160 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कौशल कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत किया गया है कि उपरोक्त सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों से संबंधित संपूर्ण भवन एवं परिसर को 03 नवम्बर से 06 नवम्बर 2025 तक अधिग्रहित किया जाता है।
साथ ही, मतदान केन्द्र भवनों से संबंधित प्रभारी पदाधिकारी एवं कार्यालय प्रधानों को निदेश दिया गया है कि उक्त अवधि के दौरान मतदान केंद्र भवन एवं परिसर को निर्वाचन कार्य हेतु उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।