दरभंगा में SST टीम की बड़ी कार्रवाई ,बड़गांव थाना क्षेत्र से  2.52 लाख रुपये,वहीं बहेड़ा थाना क्षेत्र से 1.15लाख रुपये बरामद ,जांच जारी

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिकोण से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर दरभंगा जिले में निरंतर सघन वाहन जांच की जा रही है।
इसी क्रम में बड़गांव थाना अंतर्गत पुनाच SST चेक पोस्ट के पास सहायक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग) सुमन कुमार एवं पु०अ०नि० शिवशंकर प्रसाद (बड़गांव थाना) के नेतृत्व में जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल से 2 लाख रुपये और एक पिकअप गाड़ी से 52 हजार रुपये बरामद किए गए।

कुल ₹2 लाख 52 हजार नकद राशि को विधि सम्मत जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई SST (Static Surveillance Team) द्वारा की गई, जो निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले में सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है।

वहीं  बहेड़ा थाना अंतर्गत मोo सहदुल हक (SST मजिस्ट्रेट) एवं राधाकृष्ण प्रसाद (स०अ०नि, बिरौल थाना ) के नेतृत्व में मलिया चौक SST चेक पोस्ट पर से एक मोटरसाइकिल से कुल नगद राशि 1 लाख 15 हजार रुपया को विधि सम्मत जप्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।