दरभंगा में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेक्षक कर रहे सतत मॉनिटरिंग, जन शिकायतों के अनुश्रवण हेतु जारी हुआ शेड्यूल

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आगामी 06 नवम्बर को दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान एवं 14 नवम्बर को मतगणना संपन्न होगी।
इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त बनाने के लिए आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य, व्यय एवं पुलिस प्रेक्षक लगातार निगरानी एवं जन शिकायतों के अनुश्रवण का कार्य कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने बताया कि जन शिकायतों के अनुश्रवण हेतु आयोग द्वारा निर्धारित स्थल, समय एवं प्रेक्षकों के संपर्क सूत्र (मोबाइल व दूरभाष नंबर) जारी किए गए हैं, ताकि नागरिक सीधे अपनी शिकायत दर्ज कर सकें।

 प्रेक्षकों का अनुश्रवण कार्यक्रम निम्नानुसार है 

• 80 बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र: प्रेक्षक मल्लिकार्जुन ए., समय 11:00 पूर्वाह्न से 01:00 अपराह्न, पीजीआरओ प्रकोष्ठ, अनुमंडल कार्यालय, बेनीपुर।
मोबाइल – 9572456605, दूरभाष – 06272-222385
• 81 अलीनगर विधानसभा क्षेत्र: प्रेक्षक राजेश मांझु, समय 11:00 पूर्वाह्न से 01:00 अपराह्न, कमरा बलान, जिला अतिथि गृह, दरभंगा।
मोबाइल – 9572447657, दूरभाष – 06272-222371
• 84 हायाघाट विधानसभा क्षेत्र: प्रेक्षक केशव हिंगोनिया, समय 11:00 पूर्वाह्न से 01:00 अपराह्न, महात्मा गांधी सदन, रूम नंबर–02।
मोबाइल – 9572456675, दूरभाष – 06272-222807
• 87 जाले विधानसभा क्षेत्र: प्रेक्षक रूही खान, समय 08:30 पूर्वाह्न से 09:30 पूर्वाह्न, जिला अतिथि गृह (नया भवन), सभा कक्ष।
मोबाइल – 8292621532, दूरभाष – 06272-222377
• 78 कुशेश्वरस्थान (एससी): प्रेक्षक अविनाश कोंडिबा ढाकनेश, समय 09:00 पूर्वाह्न से 11:00 पूर्वाह्न, जिला अतिथि गृह (पुराना भवन), रूम नंबर–06।
मोबाइल – 9572456481, दूरभाष – 06272-222379
• 79 गौड़ाबौराम: प्रेक्षक सी.एन. लॉन्गफाई, समय 09:00 पूर्वाह्न से 10:00 पूर्वाह्न, कमरा कमला, जिला अतिथि गृह।
मोबाइल – 9572447507, दूरभाष – 06272-222381
• 82 दरभंगा ग्रामीण: प्रेक्षक मोहन राज के.पी., समय 10:00 पूर्वाह्न से 11:00 पूर्वाह्न, पुराना भवन, रूम नंबर–02, जिला अतिथि गृह।
मोबाइल – 9572456352, दूरभाष – 06272-222376
• 83 दरभंगा: प्रेक्षक मिलिंद तोरवने, समय 11:00 पूर्वाह्न से 01:00 अपराह्न, कमरा कोसी, जिला अतिथि गृह।
मोबाइल – 9572456623, दूरभाष – 06272-222382
• 85 बहादुरपुर: प्रेक्षक दिवेगोंकर कौस्तुभ सी., समय 11:00 पूर्वाह्न से 01:00 अपराह्न, कमरा जीवछ, जिला अतिथि गृह।
मोबाइल – 9572447612, दूरभाष – 06272-222374
• 86 केवटी: प्रेक्षक मो. तैयब, समय 10:00 पूर्वाह्न से 11:00 पूर्वाह्न, पुराना भवन, रूम नंबर–06, जिला अतिथि गृह।
मोबाइल – 9572456347, दूरभाष – 06272-222378

पुलिस प्रेक्षक श्री महेंद्र कुमार राठोड के द्वारा रूम नंबर–03 (पुराना भवन) में 11:00 पूर्वाह्न से 12:00 अपराह्न एवं 06:00 अपराह्न से 07:00 अपराह्न तक अनुश्रवण किया जाएगा।
मोबाइल – 9572456263, दूरभाष – 06272-222375

व्यय प्रेक्षक श्री प्रभात दंडोतिया द्वारा कमरा बागमती, जिला अतिथि गृह में 11:00 पूर्वाह्न से 01:00 अपराह्न तक अनुश्रवण होगा।
मोबाइल – 9572447125, दूरभाष – 06272-222372

वहीं, व्यय प्रेक्षक श्री वरुवौरु श्रीधर द्वारा कमरा खिरोई, जिला अतिथि गृह में समान समय पर अनुश्रवण किया जाएगा।
मोबाइल – 9572447130, दूरभाष – 06272-222373