दरभंगा जिला प्रशासन की अपील : 6 नवंबर को करें शत-प्रतिशत मतदान

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला प्रशासन, दरभंगा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तिथि 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) निर्धारित की गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा ने कहा कि जिले में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा प्रतिदिन जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियाँ एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और 6 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँचकर मतदान अवश्य करें, ताकि बिहार राज्य में दरभंगा जिले को सर्वाधिक मतदान वाले जिले के रूप में पहचान मिले।

जिले में कुल 3329 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 28 लाख 90 हजार 606 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।