बैठक के दौरार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी।
सीतामढ़ी में विधानसभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रिची पांडेय और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने परिहार में एक बैठक की।
यह बैठक श्री गांधी उच्च विद्यालय में आयोजित की गई, जिसमें परिहार विधानसभा क्षेत्र के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
डीएम रिची पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया अंतिम चरण में है, इसलिए वे पूरी तत्परता और निष्पक्षता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश
उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को नियमित रूप से मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रैंप, बिजली, पेयजल, शौचालय और संचार व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की जांच करने को कहा।
डीएम ने कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में जीविका और सीडीपीओ की मदद से जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब तस्करी, अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई तय है।
