जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया सामग्री सेल का निरीक्षण, 31 अक्टूबर तक सभी तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने प्रेक्षागृह स्थित सामग्री कोषांग (Material Cell) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषांग प्रभारी निशांत कुमार (एसडीसी) को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियाँ सामग्री का संकलन, वर्गीकरण एवं सुरक्षित भंडारण — आगामी 31 अक्टूबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाएँ।
निर्वाचन सामग्री के तहत इस बार मतदान कर्मियों को आकर्षक बैग उपलब्ध कराया गया है, जिसमें 18 से अधिक प्रकार की दवाइयाँ भी सम्मिलित की गई हैं, ताकि मतदान कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएँ ताकि मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर सामग्री कोषांग प्रभारी निशांत कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।